युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 18 फरवरी को

0 214

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को एक ही छत के नीचे रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आई.टी.आई. एवं जिला रोजगार कार्यालय सीधी द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2025 को शासकीय आई.टी.आई. मड़रिया सीधी के परिसर में एक दिवसीय युवा संगम संयुक्त रूप से रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में देश, प्रदेश एवं स्थानीय स्तर से निजी क्षेत्र की लगभग 06 से 07 कंपनियों भाग ले रही है।

युवा संगम में शामिल होने हेतु समस्त आवेदक नीचे दी हुई लिंक में अपना पंजीयन कर मेले में शामिल हो सकते है।

पंजीयन हेतु लिंकः-https://forms.gle/uWh1HY3a13U3jdAp6

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment