शादी समारोह के दौरान दुल्हन के भाई को ट्रक ने बुरी तरह रौंदा

22 बर्षीय भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
राम सिंह
महोबा,बुन्देलखण्ड के महोबा में शादी की शहनाई के दौरान अचानक भाई की सड़क दुर्घटन में मौत की खबर सुन कर खुशी का माहौल मातम में बदल गया । बेटी की शादी बड़ी ही घूम धाम से मनाई जा रही शादी की रस्में पूरी हो रही थी कि कुछ ही पलों में भाई के मौत की खबर से परिवार सहम उठा ।
बुन्देलखण्ड के महोबा में शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा उस समय सामने आया जब कुलपहाड़ कोतवाली कस्बे के गौंदी चौराहा निवासी दिनेश अहिरवार की बेटी की शादी बड़ी ही घूम धाम से मनाई जा रही थी बारात आ चुकी थी और घर के लोग बारात के स्वागत में लगे हुए थे इसी दौरान दुल्हन पूनम का भाई पंकज बारातियों को नाश्ता लेकर बरातघर जा रहा था कि एक बेकाबू ट्रक ने उसे बुरी तरह रौंद दिया है । 22 बर्षीय पंकज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । मौके से भाग रहे ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया लेकिन इस दौरान पंकज की दर्दनाक मौत हो गई। शादी के घर मे अचानक मातम छा गया। पुलिस द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर कर शादी की रश्में की गई जिसके बाद एक तरफ दुल्हन की डोली तो दूसरी तरफ भाई की अर्थी उठने की घटना ने परिजनों सहित आम जनमानस को भी विचलित कर दिया ।