सीधी विधायक रीती पाठक मलावी (अफ्रीका) में एमईसीएस कार्यक्रम मे हुईं सामिल




प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
सीधी विधायक रीती पाठक मलावी (अफ्रीका) में आयोजित आधुनिक ऊर्जा पाक कला सेवा (एमईसीएस) कार्यक्रम मे सम्मिलित हुईं |
इस कार्यक्रम का मकसद, पारंपरिक खाना पकाने के तरीकों को आधुनिक ऊर्जा के तरीकों से बदलना है | साआधुनिक ऊर्जा पाक कला सेवा क्लाइमेट पार्लियामेंट के तहत 1-2 फ़रवरी को भारत सहित ग्यारह देशों से एक-एक सांसद / विधायक, बिजली नियामक प्राधिकार एवं विशेषज्ञों के वर्कशॉप में भाग लेने के लिए उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा आधारित कुकिंग को बढ़ावा देना है, जिसमें सीधी विधायक रीती पाठक द्वारा भारत के व्यापक अनुभवों को भी साझा किया गया तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और ई-कुकिंग कंपनी की शीर्ष उपलब्धियों को और भारत की इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका को इस कार्यशाला में साझा किया गया।
सभी ग्यारह देशों के उपस्थित प्रतिनिधियों ने देश के विकास को देखते हुएँ प्रसन्नता व्यक्त की और इस उद्देश्य को आगे बढ़ने के लिए प्रतिनिधियों के साथ संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लाइमेट पार्लियामेंट के चीफ़ पॉलिसी एडवाइजर संजय कुमार एवं सदस्य मध्यप्रदेश बिजली नियामक बोर्ड प्रशांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे ।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)