बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पूर्ण कराने को लेकर विभाग के सचिव से मिलकर मांग पत्र सौंपेगे

0 258

*जि प चैयरमैन बारी मुर्मू ने चीफ इंजीनियर से वार्ता की*

गर्मी को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य को पूर्ण करने को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि जिले के जिप चैयरमैन बारी मुर्मू से मिलकर वार्ता किए। वार्ता के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से जिप चैयरमैन बारी मुर्मू को बताया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य धीमी गति से चलने के कारण पूर्ण होने की संभावना नहीं है। जिसके चलते गर्मी में स्थानीय लोगों को पानी के लिए बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
सारी बातों से अवगत होने के पश्चात जि.प. चैयरमैन बारी मुर्मू ने तत्काल विभाग के चीफ इंजीनियर शिशिर सोरेन से वार्ता की। वार्ता के दौरान वस्तु स्थिति से अवगत कराने के पश्चात सरस्वती पूजा के बाद रांची स्थित नेपाल हाउस में विभाग के सचिव से मिलकर मांग पत्र सौंप कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग करेगी। इसके लिए बागबेड़ा के सातों पंचायत सहित आसपास के पंचायत प्रतिनिधि भी रांची नेपाल हाउस चलकर संयुक्त रूप से विभाग के सचिव को मांग पत्र सौप कर समस्या का समाधान करने की मांग करेंगे। इसके अलावे गर्मी के मौसम में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी टैंकर से स्थानीय लोगों को पीने की पानी देने की भी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय उपस्थित थे।

प्राइड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़
इंदर जीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment