जैविक खेती के प्रायोगिक प्रशिक्षण व नवाचार के लिए जाने जाते है बिहारी लाल साहू



जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
*नर्मदांचल गौ सेवा समिति केन्द्र ढोंढ़ा में उद्योगिनी काॅल्ड प्रेस ऑइल डुंगरिया अमरपुर के युवा किसानों ने किया विजिट*
शहपुरा:-जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट श्री बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 9 वर्षो से जैविक खेती कर रहे है।
स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण देने का अमूल्य कार्य कर रहे है। इसके साथ-साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते है।
बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए शान व गौरव है उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका है यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल जी को पुरस्कार दे चुकी है ।
हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने युवा उद्योगिनी काॅल्ड प्रेस ऑइल डुंगरिया से सीआरपी विकासखण्ड अमरपुर के परषोत्तम सिंह ठाकुर ,श्याम सुन्दर पराशर को नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट करवाया साथ ही केंचुआ खाद, जीवामृत, बीजोपचार,नील हरित शैवाल,एजोला,अग्नि अस्त्र, वर्मी वाश व केंचुआ का खेती में क्या अहम योगदान है,तथा मृदा परीक्षण का भी विस्तार से जानकारी दिए।
इस कार्यक्रम सीआरपी परषोत्तम सिंह ठाकुर ,श्याम सुन्दर पराशर देखा समझा और साथ ही 18 किलो केंचुआ भी क्रय किया, पुरषोत्तम ने बताया कि मे 18 किसानों को 1-1 किलो केंचुआ दूंगा और अपने क्षेत्र मे जैविक खेती का अच्छा कार्य हो। परषोत्तम सिंह ठाकुर, श्याम सुन्दर पराशर जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू आदि उपस्थित रहे।
दिनाँक:- 1 फरवरी 2025