उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल मे मना वार्षिक उत्सव, छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति।





प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद: सरस्वती पूजा
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल में
बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव, परीक्षा पूर्व छात्रों ने शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा की और मांगा आशीर्वाद |
सीधी/
सिहावल:उत्कृष्ट विद्यालय में वार्षिकोत्सव के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , श्री योगेंद्र मिश्रा, व्याख्याता, गणित, वहीं विशिष्ट अतिथि , श्री जे. बी. सिंह जी. प्रधानाद्यापक शा. कन्या मा. शाला सिहावल एव कार्यक्रम के अध्यक्ष – श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद द्विवेदी प्रिन्सिपल उत्कृष्ट सिहावल रहे | अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजे विभिन्न लोक कलाओं और संस्कृतियों को सम्मिलित किया पंजाबी नृत्य , गुजराती नृत्य गरबा , राजस्थानी लोक नृत्य घूमर तथा बंगाली , असमिया,केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि प्रांतों की झलक दिखलाती अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के संगीत समूह ने देश-भक्ति के गीत प्रस्तुत करके वातावरण को ओजस्वी बना दिया , वहीं भगवान राम और कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया |
अभिनय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कर्ण प्रिय मधुर गीतों की छोटी-छोटी अनेक प्रस्तुतियों का संकलन कर मैत्री-भाव और छात्र- शिक्षक संबंधों को प्रदर्शित करती अनेक प्रस्तुतियों का करतल ध्वनि से छात्र-छात्राओं ने उत्साह वर्धन किया। सर्वाधिक सराही गई छात्राएं उनकी प्रस्तुति ने सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट विद्यालय सिहावल के प्राचार्य श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास करना है | इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक हैं।
वार्षिक उत्सव मे कार्यक्रम का सफल संचालन अतिथि शिक्षक श्री संजय कुमार द्वारा किया | इस अवसर पर प्राचार्य श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद द्विवेदी जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया |
छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल दी गई | यह योजना उन छात्राओं के लिए थी जो 9वीं कक्षा में पढ़ती हैं इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और बीपीएल परिवार की छात्राओं को साइकिल दी गई |
इस योजना का मकसद, बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करना और उनकी शिक्षा को आसान बनाना है |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)