जरूरतमंद गरीबों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

0 316


जिला डिंडोरी/ शहपुरा
प्रदेश की सरकार ने इसी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी कि हर एक गरीब परिवार तक प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति के रहने के लिए पक्का आशियाना हो, वहीं गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठें हैं कि उन्हें रहने के लिए सिर पर पक्की छत मिलेगीं। लेकिन सच तो यह हैं कि आज भी गरीब व पात्र व्यक्ति तो योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

वहीं हम आपको बता दें कि अमीर, प्रभावशाली व आपात्र लोगों की बल्लें- बल्ले हो रहीं हैं। आलीशान व बडे-बडे मकान, चौपहिया वाहन, गाड़िया हैं तो कोई बडे जमींदार हैं, राजनीति से लेकर तहसील क्षेत्र के कई प्रभावशाली लोग एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सभी प्रकार की सुविधाएं इन लोगों के पास होने के बावजूद भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ लेने के लिए गरीब बन गए हैं।

मगर गरीब व पात्र व्यक्ति तो अभी भी उक्त योजना में नाम जुड़वाने व लाभ पाने के लिए दर दर की ठोकर खा रहें हैं। वहीं पंचायत पंचायत प्रशासन व अधिकारियों की मिलीभगत से पात्र व गरीब आवास से वंचित है तो अमीर धन्नासेठ व रसूखदार जमकर मजे लूट रहें हैं।

गरीब रैदास परिवार के हालात

हम आपको बता दें कि जब हमारे प्राईड इंडिया न्यूज़ के पत्रकार ग्राउंड में जब उतर कर देखा तो गरीबों का हाल बेहाल सा नजर आया इसी तरह का मामला शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द का है जहां सरकार की योजना से आज भी लोग वंचित हैं और कच्चा मकान वह इस तरह कहा जाए तो एक जर्जर मकान में रहने को गरीब रैदास परिवार मजबूर हैं वही हम आपको बता दें कि अगर बारिश के मौसम में मकान कभी भी गिर सकता है इसका कोई अंदाजा नहीं है और जब प्राईड इंडिया न्यूज़ के पत्रकार ने ग्रामीण गरीब परिवारों से मुलाकात के तो गरीब परिवार ने सुनाया अपना दुख दर्द और ग्रामीण लोगों ने बताया कि हम लोग को ना खाने के लिए अनाज है ना ही रहने को घर लोगों द्वारा यह आज तक हो गया सरकार से हमें कोई लाभ नहीं मिला ।।

डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment