संविधान गौरव दिवस पर हमारा संविधान हमारा स्वभिमान पर कार्यक्रम आयोजित

0 219

भारतीय जनता पार्टी चेनारी ग्रामीण मंडल दक्षिणी की एक बैठक संविधान गौरव दिवस पर”हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान”के बैनर तले भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की स्मृति में उगहनी दलित बस्ती में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक और विकास पुरुष के रुप में चर्चित माननीय ललन पासवान जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम बाबा साहब के तैल्यचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए वन्दे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने एव उनके मार्ग दर्शन पर चलने का संकल्प लेकर जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी कार्य कर रहे हैं निश्चित तौर पर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे गरीबों, वंचितों एवम् शोषितों के जीवन स्तर में सुधार होगा और ऊपर उठेगा। पूर्व विधायक ललन पासवान जी ने कहा कि देश, राज्य,ग्रामीण गरीब आदमी का देश में कोई शुभचिंतक है तो उस शख्स का नाम देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी हैं।जो गरीबों के गरीबी को नजदीक से देखा और जाना परखा है। देश की गरीबी और भुखमरी की चिंता करते हुए आमलोगों के लिए, निःशुल्क अन्न योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना सहित सैकड़ों योजनाएं देश के गरीबों के हित में चलाया है।पूर्व प्रखंड प्रमुख चेनारी विनोद गौतम ने भी अपना विचार व्यक्त किए बैठक में मुख्य रुप से कामेश्वर सिंह कुशवाहा, पूर्व बीडीसी धर्मशिला मांझी जी, अर्जुन मांझी,शंभू मांझी उमेश तिवारी, पूर्व मुखिया राजवंश पासवान,मुखिया बंजारी पंचायत अली हसन जी,दिलीप जायसवाल, हीरामन तिवारी, विजय पासवान,सरोज जी,लोजपा के कमल राज, उमा सिंह जी, राजेंद्र कुशवाहा, मदन पासवान,अजय माझी, बिनोद पासवान, धीरेंद्र शर्मा, यूर्यवंश कुशवाहा जी, हीरा कुशवाहा जी सहित मीडिया के बंधुओं के साथ साथ सैकड़ों की संख्या दलित भाईयों एवम माताएं बहनें उपस्थित हुए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment