23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती धूमधाम से मनाने का बंग बासी संस्था द्वारा किया गया आह्वान

0 407

जमशेदपुर में कल 23 जनवरी को संयुक्त बन्ग बासी संस्था एकजुट होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वी जयंती समारोह धुम धाम से मनाने की तैयारी में जुटी है. जमशेदपुर स्थित बंगाल क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बात की जानकारी संस्था के पदाधिकारियो ने आज पत्रकारों के दी और जमशेदपुर वासियों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई. इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के सभी बांग्ला भाषा संस्थान एक साथ आकर नेताजी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने में प्रयास करने की अपील की,
महासचिव उत्तम गुहा ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह संस्था के चारों ज़ोन ,साक्षी, बिष्टुपुर , सुंदर नगर, कदमा, सोनारी, बारीडीह,टेल्को और बिरसानगर से महिलाएं बच्चे और पुरुष एकत्र होकर साक्ची पहुंचेंगे ,साक्ची से एक विशाल झांकी निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं और बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) तक पहुंचेंगे, झांकी के दौरान देशभक्ति के माहौल को और भी प्रेरणादायक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएगी मैदान में पहुंचने के बाद सभी बांग्ला भाषा संस्थाओं की ओर से नेताजी सुभाष घोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें महिला और बच्चों द्वारा संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी.
संस्था को पूर्व विधायक द्वारा एक एंबुलेंस समर्पित की गई है जिस मंच से उद्घाटन किया जाना है जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करेगी वहीं शहर की मशहूर समाजसेवी का सौभाग्य संस्था के केंद्रीय कमेटी मेंबर पूर्वी घोष ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को पूरे जमशेदपुर के लोगों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह का ऐतिहासिक बनाने हेतु महिलाओं का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था नेताओं नेताजी महिलाओं को भी पुरुष से काम नहीं समझते थे पूर्वी घोष ने हर जगह जाति धर्म के लोगों से अपील की है कि वह इस आयोजन में शामिल होकर उसे सफल बनाने को नेताजी की सच्ची श्रद्धांजलि बताया है

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment