किशनगंज में सीएम नीतीश ने की प्रगति यात्रा
•बिहार के सीएम नीतीश कुमार की किशनगंज में प्रगति यात्रा, ठाकुरगंज के कटहलडांगी के बाद हलामला ग्राम का किया भ्रमण, गांव में विकास योजनाओं का लिया जायजा और करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, स्पोर्ट्स ग्राउंड और सरोवर के साथ साथ विकास मेला का किया मुआयना
•सीएम नीतीश कुमार ने हलामला में स्वच्छता की चाबी सौंपी और ग्रामीणों का किया अभिवादन, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भी शुभारंभ किया, स्थानीय लोगों ने सीएम का किया जोरदार स्वागत
•बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हलामला पहुंच कर चाय बागान का किया भ्रमण, किसानों को मिलने वाली सरकारी अनुदान के बारे में अधिकारियों से की बातचीत