आदर्श ग्राम झांकी में आनंद उत्सव अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक का आयोजन किया गया ।



डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें खेलकूद ( 100 मीटर दौड़ , बोरा दौड़ , कुर्सी दौड़ , जलेबी दौड़ , रस्सा – कस्सी , पिट्टू , क्रिकेट , कबड्डी , खो – खो , खपरी आदि ) तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शैला नृत्य में ग्राम के बुजुर्गों , महिला , पुरुषों के द्वारा बढ़ – चढ़ कर भाग लिया गया । इसके पश्चात प्रथम , द्वितीय , तृतीय श्रेणी के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र , सील्ड एवं मेडल वितरण किया गया । इसी के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर सी पी साकेत , आनंद उत्सव कार्यक्रम प्रभारी चंद्र सिंह उद्दे , ग्राम पंचायत झांकी सचिव सुधीर कुमार बघेल , पड़रिया 03 सचिव बीरसिंह यादव , ग्राम पंचायत झांकी सरपंच गणेश सिंह मार्को , पड़रिया 03 सरपंच माधव सिंह तेकाम , नवांकुर संस्था प्रभारी सेक्टर क्रमांक 03 समनापुर दीपक कुमार वर्मे , मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , नवांकुर संस्था ( मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर, जिला डिंडोरी , मध्य प्रदेश ) सेक्टर क्रमांक 02 छांटा सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के अध्यक्ष व संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , संस्था सचिव भरत कुमार यादव , कोषाध्यक्ष जगत सिंह उईके , सह सचिव इंद्रवती यादव , सदस्य अशोक तिलगाम , ग्राम के पंचम सिंह परस्ते , बुधराम सिंह तिलगाम , मंगरू लाल धुर्वे , माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक उदयभान सिंह कुशराम , सहायक शिक्षक घनश्याम पटेल , राजेश्वरी मरकाम , जय सिंह वलाडी , नैनसिंह मरकाम , भृत्य अर्जुन यादव , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य , आजीविका ग्राम संगठन के महिला सदस्य , स्कूल के सभी बच्चे व ग्राम के ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।