नागौद सोसाइटी में खाद के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन

नागौद सोसाइटी में किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि वह तीन दिन से आकर के लाइन में लगे रहते हैं फिर भी उनको खाद नहीं दी जा रही है। जान पहचान वालों का जलवा है और उन्ही का काम हो रहा है। हमारे संवाददाता सत्या सिंह से कुछ किसानों ने बताया कि लाइन में लगे लगे उनको बुखार भी आ गई लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई है की खाद वितरण हेतु सही व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
*नागौद से सत्या सिंह की रिपोर्ट*