SLUG–सुप्रशासन के सुनहरे सिद्धान्त कार्यक्रम के अन्तर्गत पत्रकारों को किया सम्मानित

0 351

DATE-15/01/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT- Ram singh

ANCHOR– महोबा में सुप्रशासन के सुनहरे सिद्धान्त कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रजापति ब्रम्ह कुमारी ईश्वरीय विश्व के राजयोग मेडीटेशन सेन्टर के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी सहित मंचासीन पत्रकारों ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस मौके पर पत्रकारों को बैच, टीका लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नन्ही सी बालिका कु0 ममता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

V/0-1महोबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीके राहुल ने कहा कि हमें हमारा जीवन निःअहंकारी जीना चाहिये। क्योकि अहंकारी व्यक्ति अपने अहंकार से समाज का बुरा तो करता ही है साथ ही अपना भी बुरा करता है। उन्होने कहा कि जिस भी व्यक्ति में किसी भी प्रकार का अहंकार हो, तो वह समाज में किसी का भी प्रिय नही होता है। इसलिये इंसान को अहंकार को त्यागकर विनम्रता और संस्कार अपनाना चाहिये। इससे आप ईश्वर को भी प्राप्त कर सकते है। वही जोनल कोर्डिनेटर मीडियाबिंग भोपाल जोन की बीके रीना ने कहा कि कि हमारे समाज में पत्रकारों का विशष स्थान है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहलाते है। उन्होने कहा कि जिसका कोई नही होता है, उसका पत्रकार होता है। उन्होने कहा कि मीडिया को समस्या परक नही बनना चाहिये बल्कि समाधान परक बनना चाहियें। कहा कि पत्रकारों भाईयों का दायित्व बहुत बडा होता है। पत्रकारों ने देश की आजादी में बहुत योगदान दिया तथा इस समय समाज को जगाने का कार्य भी मीडिया पूरी ईमानदारी के साथ कर रहा है। इस दौरान बीके रीना तथा राजयोग मेडीटेशन सेन्टर की बीके मीरा पटेरिया ने प्रमाणपत्र देकर पत्रकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर बीके राजेश्वरी, बीके रिचा, सहित दर्जनों की संख्या में बीके बहिनों के साथ पत्रकार नईम अंसारी,राम सिंह परिहार,उमाशंकर कुशवाहा, बिहारीलाल गाडगे, उपेन्द्र द्विवेदी, ललित शर्मा, सोहित द्विवेदी, सीता पाल, दर्शन सोनी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

BYTE– बी के सुधा बहिन

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment