संस्कृति का सम्मान युवाओं का कर्त्तव्य है-मनोज कुमार

0 201

रिपोर्ट नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

जमुना कोतमा-कोयलांचल के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणा स्वरूप हर वर्ष देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर देश भर के युवाओं को प्रेरित एवमं लक्ष्य के प्रति उत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है । इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय में छात्रों को लक्ष्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वामी विवेकानंद जीवन परिचय, दर्शन, भाषण, कविता आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

सर्वप्रथम प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत सभी शिक्षकों द्वारा स्वामी जी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए युवा दिवस के महत्व तथा स्वामी विवेकानंद के दर्शन एवं उपदेशों पर अपने विचार प्रस्तुत किया । उन्होंने ने बताया कि हम सभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ऊर्जावान संघर्ष के साथ-साथ संस्कृति का भी सम्मान करना चाहिए। किसी भी देश, समाज, समुदाय की पहचान उसकी संस्कृति से ही होती है ।अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment