सीधी में फ्लाई ऐश डंप करने का विरोधः खजुरिहा के ग्रामीण करेंगे आंदोलन; 7 दिन का दिया प्रशासन को अल्टीमेटम

0 220

सीधी /मध्य प्रदेश
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण।

सीधी के जेपी पवार प्लांट निगरी की ओर से ग्राम पंचायत खजुरिहा में एक निजी कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए पत्थर निकाला था। जिससे वहां पर एक तालाब निर्मित हो गया है। जिसमें हमेशा जल भरा रहता है। जिसकी वजह से वहां पर आदिवासी किसान अपनी सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करते हैं।

ग्राम पंचायत खजुरिहा में दूसरा कोई जलाशय या तालाब न होने से ग्रामवासी इस तालाब का उपयोय अन्य सामाजिक कार्यों और पेय जल और पशुओं को पानी पीने के लिए किया जाता है। लेकिन फिर भी ग्राम पंचायत के बिना अनुमति के वहां फ्लाई ऐस डालने का कार्य फैक्ट्री प्रबंधन कर रहा है।

जबकि ग्राम पंचायत की ओर से ग्रामसभा में ग्रामवासियों

की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित कर फ्लाई ऐश डालने का विरोध कर सीधी कलेक्टर को 2 माह पहले आवेदन भी दे चुकी है। इसमें जेपी पवार प्लांट को दी गई अनुमति निरस्त कर फ्लाई ऐश फिलिंग बंद कराए जाने की मांग की गई थी। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जेपी पवार प्लांट की ओर से तालाब का पानी निकाल कर फ्लाई ऐश डालने के कारण गुरुवार के दिन प्रदर्शन किया गया। सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी को सरपंच के साथ सैकड़ों आदिवासी किसान ने ज्ञापन देकर कहा है कि अगर 7 दिवस के अंदर कंपनी को फ्लाई ऐश डालने की अनुमति निरस्त नहीं की जाती है तो सभी आदिवासी किसान और ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

सीधी कलेक्टर ने बताया की सरपंच और लोगों की ओर से आवेदन दिया गया है, जिस पर हमने जांच के लिए संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित कर दिया है। जांच के बाद प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ (मध्य प्रदेश)।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment