SLUG–महोबा में विस्फोटक माफिया के सिंडिकेट से खनन कारोबारी परेशान ,डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग,

0 189

DATE-09/01/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT- Ram singh

ANCHOR–यूपी के महोबा में विस्फोटक सिंडिकेट से खनन व्यापारी बेहद परेशान नजर आ रहे है। खनन कारोबारियों ने मैग्जीन विस्फोटक संचालकों पर मनमाने ढंग से अमोनियम नाइट्रेट,ईडी, सेल की कीमत बढ़ाये जाने से खनन कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने का आरोप लगाया है । प्रतिनिधिमंडल डीएम एसपी से मुलाकात कर विस्फोटक सिंडीकेट से जुड़े माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है । यही नही जल्द ही कार्यवाही न होने पर जिले से सबसे अधिक खनिज राजस्व देने वाली क्रेशर मंडी को पूरी तरह बंद करने की चेतावनी दी है ।

V/0-1 महोबा जिले की पत्थर मंडी कबरई हर माह खनिज राजस्व को लेकर समूचे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है । महोबा जिले में बड़े बड़े उधोगपति अपने अपने पत्थर खनन के कारोबार को लगातार बढ़ावा दे रहे है । यही वजह है कि यहां पहाड़ो में चट्टानों के विस्फोट को लेकर उपयोग किये जाने वाली विस्फोटक सामग्री पर कुछ विस्फोटक माफियाओं ने अपना कब्जा जमा लिया है । नतीजतन यह विस्फोटक माफिया खनन कारोबारियों को ही परेशान करने में लगे हुए है । जिले के खनन उद्योग कल्याण समिति के संरक्षक रामकिशोर सिंह सहित एक सैकड़ा खनन कारोबारी व्यापारियों ने एकजुट होकर विस्फोटक माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । डीएम एसपी से मुलाकात कर विस्फोटक माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है साथ ही निर्धारित रेट पर मिलने वाली विस्फोटक सामग्री को व्यापारियों को दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आगर जिले के आला अधिकारी हम व्यापारियों की बात का ध्यान न रखते हुए उचित कार्यवाही जल्द नहीं करते हैं। तो हम सभी अपने महोबा जिले में संचालित सभी क्रशर उद्योग व पहाड़ कारोबार को बंद कर देंगे । जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी साथी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की जा उपेक्षा करने को बात कहने को बाध्य होंगे ।

BYTE– रामकिशोर सिंह खनन उद्योग कल्याण समिति के संरक्षक

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment