महोबा में गुरु गोविंद सिंह जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई निकाली भव्य शोभा यात्रा

0 229

SLUG–

DATE-06/01/2024

PLACE-MAHOBA

REPORT- Ram singh

ANCHOR–महोबा में सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । शहर में स्थित गुरुद्वारा में बड़ी सख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा सिर झुकाकर मत्था टेकते हुए घर परिवार समाज और देश मे सुख शांति समृद्धि की कामना की गई । गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में निकली विशाल शोभायात्रा को देखने की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी । तो वहीं सिख समुदाय के कलाकारों द्वारा शस्त्र कला के जोहर देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए ।

V/0-1 महोबा गुरुद्वारा परिसर में गुरुवाणी के पाठ और संग कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। इसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर के मुख्य मार्ग पर शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान शस्त्र कला के कर्तव्य दिखाएं गए । इस विशाल शोभा यात्रा में शामिल तमाम असयों का नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा । तो वही गुरुद्वारे में लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment