महोबा में क्रिसमस डे के मौके पर चर्च में पास्टर दिलीप चंद्रा ने सभी को प्रभु के जन्मदिन की बधाई दी

रिपोर्ट:रामसिंह महोबा उत्तर प्रदेश
क्रिसमस डे के मौके पर चर्च में पास्टर दिलीप चंद्रा ने सभी को प्रभु के जन्मदिन की बधाई दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रभु के बताए नियमों को याद कर उन्हें जीवन में धारण करना है। ईसाई समाज के लोगों ने सामूहिक प्रार्थना की और सुखी जीवन की कामना की। इस मौके पर बच्चों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में नन्ने मुनने बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से खुशी जताई। चर्च में प्रभु के जन्म की खुशी मनाई गई और केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
*V/0-1* मनीष खान ने बताया कि दोपहर तक चर्च में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहेगे रात को को बच्चों का कार्यक्रम और संता क्लाज द्वारा बच्चों को उपहार दिए गए। समाज के सभी लोगों ने चर्च में आकर विशेष प्रार्थना की और खुशहाली की कामना की। पर्व को लेकर समाज के लोगों में खुशी और उत्साह दिखाई दिया। सभी धर्मो के लोगों ने मिलजुल कर पर्व मनाया और मैरी क्रिसमस बोलकर एक दूसरे को गले लगाया।