शहपुरा में मनाई गई अटल जी की जन्म शताब्दी


जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शहपुरा-भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के द्वारा नगर के शहीद स्मारक चौराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ जन श्याम गुप्ता विष्णु अवधिया ज्ञानदीप त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डालकर संबोधन व्यक्त किया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक डॉक्टर श्वेता जैन पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालमुकुंद सोनी भीमसेन गुप्ता मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता भजन दास चक्रवर्ती मंडल महामंत्री एवं वार्ड 9 के पार्षद सुरेंद्र साहू राजेश साहू मुकेश गुप्ता मुकेश साहू नितिन गुप्ता जगन्नाथ वनवासी गिरजा कारपेंटर हरिहरन रजक नवीन विश्वकर्मा नीरज राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे