कांग्रेस ने बाबा भीमराव अंबेडकर को हारने के लिए लगाया था जी जान, छुड़ा लिया था केंद्रीय मंत्री पद — प्रमोद

0 304


सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कांग्रेसियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर हाय तौबा मचाने पर कांग्रेसियों को आढे हाथों लिया है।
कांग्रेस की रैली निकलने के पश्चात जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का बाबा साहब के प्रति व्यवहार निंदनीय एवं अक्षम्य है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सदैव अपमान करने का घृणित कार्य किया है। कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को हारने के लिए की जान लगाकर लगा दिया था । कांग्रेस के नेतृत्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कारण बाबा साहब को केंद्रीय मंत्री पद का त्याग करना पड़ा था। कांग्रेस अपने पाप का प्रायश्चित करें और देश की जनता से माफी मांगे।
प्रमोद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment