भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी की सुशासन दिवस की तैयारी की बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी द्वारा एक बड़ी बैठक का आयोजन कर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए लटेरी में बैठक हुई इस बैठक में कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगुलाम राजोरिया में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व में प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। रामगुलाम राजोरिया ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड स्वर्णिम चतुर्भुज योजना नदी जोड़ो जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेई का योगदान बुलाया नहीं जा सकता उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत शक्तिशाली देश बन सका इसके साथ ही भारत के गांव को प्रधानमंत्री सड़क जैसी योजना देकर विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का कार्य अटल बिहारी वाजपेई ने किया अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष पाञ्चजन्य और राष्ट्र धर्म जैसे समाचार पत्र के संपादक के साथ-साथ लेखक विचारक चिंतक और कवि रहे भाजपा को मजबूत करने के लिए उन्होंने अथक परिश्रम किया इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी मान रही है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अटल जी की जयंती गरिमा माय ढंग से मां सके इसके liye सिरोंज लटेरी के लोकप्रिय विधायक श्री उमाकांत जी शर्मा ने अपनी तरफ से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अटल बिहारी वाजपेई का जड़ित फोटो उपलब्ध कराया कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष भैरों सिंह यादव ने संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई के साथ अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं से साझा किया साथ ही उन्होंने अटल जी को करिश्माई नेता बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह बघेल ने अटल जी की योजनाएं और भाजपा सरकार की नीतियों का विस्तार से वर्णन किया मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह बघेल, जिला प्रतिनिधि राजकंवर बघेल विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तू भंडारी उपस्थित थे इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा और आभार भाजपा के सेक्टर प्रभारी वीर सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह राजपूत प्रेम सिंह गुर्जर सुरेश जैन पवन शर्मा अमित कुशवाह पवन कुशवाह समर सिंह यादव हेमराज यादव हरिओम शर्मा आशीष जैन विनोद जैन राजपाल कुशवाहा नितेश धाकड़ शंकर अहिरवार योगेश पंथी शिवाय भार्गव शिवम शर्मा सहित बूथ समितियां के अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट