दीवार लेखन एवं कलश यात्रा के माध्यम से जन जागरण का संदेश

0 204


नबी अहमद कुर्रैशी, ब्यूरोचीफ श्योपुर।
जन अभियान परिषद श्योपुर के तहत विभिन्न नवांकुर संस्थाओं द्वारा पार्वती, कालीसिंध, चंबल राष्ट्रीय परियोजना के संबंध में विभिन्न ग्रामों में जन जागरण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को इस परियोजना के माध्यम से होने वाले सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक नेहा सिंह ने बताया कि विजयपुर विकासखंड के ग्राम अकोरिया में भोलेनाथ समग्र विकास समिति ओछापुरा द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नवांकुर संस्था शंकरपुर द्वारा श्योपुर विकासखण्ड के ग्राम हासिलपुर में जल योजना के आर्थिक एवं सामाजिक लाभो के प्रचार प्रचार के उद्देश्य से गांवों में दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। गांव की दीवारों पर पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना आई है नया सवेरा लाई है , पार्वती कालीसिंध चम्बल परियोजना लेगी आकर 288 गावो के सपने होंगे साकार आदि नारे लिखवाए जा रहे है। संस्था के अध्यक्ष राजा खान द्वारा ग्रामीणों को बताया भी गया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय परियोजना तहत श्योपुर जिले के 288 गांव लाभान्वित होंगे, जिसमें 278 गांव चंबल नहर से जुड़े हुए है, विजयपुर के 10 गांव परियोजना अंतर्गत बनने वाले कटिला डैम से लाभान्वित होंगे। उन्होने बताया कि इस परियोजना के तहत 1860 करोड़ रूपये की लागत से श्योपुर से भिण्ड तक चंबल कैनाल का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य होगा, जिसका लाभ क्षेत्रीय किसानों को मिलेगा। इसी प्रकार विजयपुर विकासखंड की शिवांश युवक मंडल समिति विजयपुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम चंदेली द्वारा ग्राम में रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेंटर्स हेमन्त शर्मा, रविन्द्र कुमार शर्मा, शिवांश युवक मंडल विजयपुर के सचिव विकास शर्मा, एनआरएलएम से पल्लवी शर्मा उपस्थित रहे।
फोटो नंबर-05
कैप्शन- कलश यात्रा निकाले लोग।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment