फेमिली हेल्थ इंडिया की एंबेड परियोजना ने मलेरिया उन्मूलन के लिए की अंतरविभागीय बैठक

नबी अहमद कुर्रैशी, ब्यूरोचीफ श्योपुर।
फैमिली हेल्थ इंडिया की एम्बेड परियोजना द्वारा विजयपुर ब्लाक के सीएचसी विजयपुर पर मलेरिया नियंत्रण और उन्मूलन के लिए विभागो के साथ समन्वय कर अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एंबेड की ओर से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर उमेश करोरिया द्वारा मलेरिया, ड़ेंगू नियंत्रण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, एमओ राघवेंद्र कर्ण, एमटीएस साहिब कुरैशी द्वारा बताया गया कि मलेरिया और डेंगू की बीमारी मच्छर के काटने से होती है मलेरिया के मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं इसलिए अपने घर और घर के आसपास पानी जमा ना होने दें एवं अपने घर के पानी की टंकियो को ढककर रखें बीएमओ सर द्वारा मच्छरों के लार्वा की पहचान तथा लार्वा नस्तीकरण उपाय भी बताए गए शाहिब कुर्रेसी द्वारा मलेरिया उन्मूलन के लिए मलेरिया रोग के लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। इसीलिए बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराये और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें बेठक में विभाग के बीएमओ राघवेंद्र कर्ण, एमटीएस साहिब कुर्रेशी, ब्लॉक कोर्डिनेटर माखन माली, टीचर गणेश जाटव, एडब्ल्यूडब्ल्यू सगुंतला बिसरिया आदि उपस्थित रहे।
फोटो नंबर- 03
कैप्शन- मलेरियो के बारे में जानकारी देते स्वाथ्यकर्मी।