पब्लिक और पुलिस के बीच सीधी में हुई जमकर झड़प

0 306

रिपोर्ट-सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी जिले के बम्हनी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बारी में एक यादव परिवार द्वारा लगभग 2 महीने से सड़क पर बेवजह पानी बहाया जा रहा था। जहां से आने-जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारी में सीधी विधायक रीति पाठक का कार्यक्रम आयोजित था । यादव परिवार द्वारा विधायक को समस्या से अवगत कराने के लिए उन्हें रोकने हेतु सड़क पर पत्थर रखे गए थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों से पुलिस को प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रास्ते से पत्थर हटाना शुरू किया ही गया था कि आक्रोशित ग्रामीण और यादव परिवार ने पुलिस को पत्थर हटाने से रोक दिया। जिसके चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विवाद इतना गहरा हो गया कि यादव परिवार और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई। बिगड़ती एवं तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बम्हनी चौकी पुलिस द्वारा अन्य थानों से पुलिस दल को बुलाया गया तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया।

संबंधित मामले को लेकर पुष्पेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी चुरहट द्वारा बताया गया है कि बम्हनी चौकी प्रभारी के साथ मारपीट की गई है। जिसमें राम कठिन यादव सहित अन्य पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रस्तुत है हमारे संवाददाता राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment