बहराइच के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत

0 261

जिले के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोमवार रात को गश्त के बाद जब थाने पहुंचे तो अचानक उनकी तबियात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात दो बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने दी है।

देवरिया जिले के थाना भटनी के ग्राम पिपरा बिट्ठल निवासी शिव प्रकाश दूबे (56) पुत्र अम्बिका दुबे राम गांव थाने में तैनात थे। सोमवार रात को वह पैदल गश्त के लिए गए। इसके बाद रात 10 बजे थाने पहुंचे। तभी अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात दो बजे उनकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस वाहन से शव को देवरिया भेजने की प्रकिया चल रही है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शिव प्रकाश जी वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। प्रमोशन पाकर महाराजंग में वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक बने थे। बीते एक साल से राम गांव थाने में उनकी तैनाती थी। सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन जिला मुख्यालय आ गए हैं। पंचायत नामा के बाद शव भेजा जाएगा।

रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment