मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में

0 459

सिरोंज लटेरी के विधायक उमाकांत शर्मा के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी मंडल लटेरी के कार्यकर्ताओं द्वारा लटेरी के जय स्तंभ चौराहे पर आतिशबाजी जलाकर मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लटेरी के जय स्तंभ चौराहे पर एकत्रित हुए और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री राम गुलाम राजोरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी के 1 वर्ष के सफल कार्यकाल का उल्लेख किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि संजय अत्तू जी भंडारी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी प्रदेश में मोहन यादव जी और क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा जी के नेतृत्व में विकास के काम हो रहे हैं इस अवसर पर मोहन यादव जी के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी और नगर परिषद लटेरी उनका अभिनंदन करती है। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव की सरकार की एक वर्ष की जनहित देसी नेशन का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ धर्म और संस्कृति के लिए डॉ मोहन यादव जी के प्रयास उल्लेखनीय है इस अवसर पर जिला मंत्री भारत सिंह राजपूत ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कंवर बघेल और आभार भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल की थाप पर अपने उत्साह को व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र राजपूत वीर सिंह बघेल संजय जैन शिवकुमार शर्मा मलखान यादव नीतेश धाकड़ हरिओम शर्मा पहलवान सिंह कुशवाहा पवन कुशवाहा प्रवीण शर्मा डॉक्टरआमिर सरकार बबलू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment