धान उपार्जन केंद्रों में किसान नेताओं की उपस्थिति में खरीदी हुई शुरू



जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
भारतीय किसान संघ ने अधिकारियों से किसानों के हित में सहयोग करने की अपील की
शहपुरा: शहपुरा सहित पूरे जिला में धान खरीदी की प्रक्रिया बुधवार से चालू हो चुकी है,क्षेत्र के किसानों ने चालू की गई उपार्जन केंद्र से खुशी जाहिर की है।
उपार्जन केंद्र न.1 शहपुरा का किया गया उदघाटन शुरू हुई धान खरीदी इस उदघाटन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया उदघाटन जिसमें जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू तहसील शहपुरा के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या,तहसील उपार्जन प्रमुख यशवंत साहू,उपार्जन केंद्र से प्रबंधक संदीप रजक सर्वेयर आशीष जी एवं अन्य किसान रहे उपस्थित खरीदी की गई चालू शासन द्वारा 02/12/2024 को उपार्जन केन्द्र पर खरीदी की जानी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से खरीदी नहीं किया जा रहा था आज दिनांक 11/12/2024 को उपार्जन केन्द्र चालू पर धान खरीदी चालू किया गया।