मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
10 दिसम्बर, 2024
जनकल्याण पर्व 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण महाभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश भर में आयोजित किया जाना है, जिसके लिए की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे ने शहपुरा में जनपद अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने बताया कि जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर मॉनीटरिंग भी की जायेगी। अभियान के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से अपनी भूमिका निभायें। अभियान के द्वारा सरकार आपके द्वार के सिद्धांत पर शासकीय योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेगा।उक्त बैठक में सभी सम्बंधित विभागों के विकासखंड अधिकारी उपस्थित रहे।