जवाहर नवोदय विद्यालय में निरीक्षण संपन्न


पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल ने बताया कि विद्यालय में वार्षिक विद्यालय निरीक्षण हुआ । नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त श्री सतेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में निरीक्षण टीम के सदस्यों जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज के प्राचार्य श्री सुधाकर कुमार शुक्ला, जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान के प्राचार्य नसीम अहमद, जवाहर नवोदय विद्यालय सारण के प्राचार्य समरकेतु एवं केंद्रीय विद्यालय कुमारबाग के प्राचार्य विवेक धर दुबे के साथ निरीक्षण किया गया। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय समिति के सहायक आयुक्त सत्येंद्र गुप्ता के साथ सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी गतिविधियों एवं क्रियाकलापों का विधिवत निरीक्षण हुआ। नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र गुप्ता ने विद्यालय के प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यालय के विकास एवं प्रगति को और तेज करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिये। सहायक आयुक्त सत्येंद्र गुप्ता ने इस अवसर फ्रेंडली कबड्डी मैच का उदघाटन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र गुप्ता ने विद्यालय के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सफलता के लिए पुरस्कृत किया।