सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा मिले केंद्रीय पर्यटन मंत्री से, जिले में होगा पर्यटन का विकास

0 316


सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विस्तृत चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री श्री गोपी से मिलने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रकृति की सुरम्य वादियो में सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र स्थित है। पर्यटन के क्षेत्र में सीधी लोकसभा में संभावनाएं तलाश कर पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार व अन्य प्रकार की संभावनाओं की व्यापक चर्चा की। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गोपी ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा को आश्वासन दिया की अति शीघ्र सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रयास होंगे।

सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment