केंद्रीय विद्यालय में दादा-दादी दिवस का आयोजन


रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
जमुना-कोतमा -कोयलांचल के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी में “दादा-दादी दिवस 2024” बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री मनोज कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। प्राचार्य द्वारा बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी को विद्यालय द्वारा छात्रों के हित में किये जा रहे शैक्षणिक एवं अन्य सभी बदलावों के बारे में अवगत कराया गया, जिसकी निश्चित रूप से दादा-दादियों द्वारा सराहना की गई । वे विद्यालय के बदलते स्वरूप और बच्चों के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर संतुष्ट नजर आए।
छात्रों ने दादा-दादी की भूमिका पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने विद्यालय में आए बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने भी चम्मच दौड़ , म्यूजिकल चेयर खेल जैसे विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया तथा अपने बचपन के दिनों को याद किया। कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए दादा- दादियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बच्चों को भारतीय परिवारों की सांस्कृतिक धरोहर , पारंपरिक मूल्यों और नैतिक मूल्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिससे विद्यार्थियों में बुजुर्गों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना उत्पन्न हो। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के प्रभारी मुख्य अध्यापक श्री विक्की द्वारा विद्यालय में पधारे बच्चों के सभी दादा-दादी और नाना नानी , छात्रों तथा विद्यालय के शिक्षकों के सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।