डायलिसिस सेवाओं में जिला चिकित्सालय को प्रदेश में मिला द्वितीय स्थान

0 248

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ दीपारानी इसरानी के निर्देशन में जिले वासियों को जिला चिकित्सालय सीधी में डायलिसिस की उत्कृष्ट सुविधायें मिल रही हैं। डायलिसिस सेवाओं के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय प्रदेश में अव्वल रहा तथा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिला चिकित्सालय में जनता को डायलिसिस सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। लगभग 35 मरीज चिन्हित हैं। प्रतिमाह लगभग ढाई सौ मरीजों की डायलिसिस होती है। अक्टूबर माह से एचसीवी ग्रसित मरीजों का भी इलाज हो रहा है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment