नशामुक्ति को लेकर आदर्श ग्राम झांकी में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

0 301

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समनापुर , जिला डिंडोरी , मध्य प्रदेश के आदर्श ग्राम झांकी में सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के द्वारा नशामुक्ति अभियान जन जागरूकता रैली व नशामुक्त होने के लिए सपथ ग्रहण कार्यक्रम , बाल विवाह रोकने हेतु सपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नशामुक्ति अभियान की इस रैली में समस्त ग्रामवासियों को नशामुक्त होने हेतु जागरूक किया गया तथा यह बताया गया की नशा उस दीमक की तरह है , जो हमारी संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को दिन प्रतिदिन खोखला कर रहा है । साथ ही नशे के व्यापार व इसके सेवन का स्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है , लोग आए दिन नशे के कारण अपना जान गंवा रहे हैं । इसके पश्चात गणेश सिंह मार्को के खेत के पास जल संरक्षण अंतर्गत बोरी बांध कार्य किया गया । इस दौरान विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , समनापुर थाना प्रभारी कामेश धूमकेती , नवांकुर संस्था प्रभारी मोलेराम परतेती , वेद प्रकाश यादव , दीपक कुमार वर्मे , सूरज प्रसाद ताम्रकार , रामकुमार मरकाम , मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , गुलशन पड़वार , सरोजनी तेकाम , शिवकुमार ठाकुर , स्कूल के प्रधान अध्यापक उदयभान सिंह कुशराम , सहायक शिक्षक घनश्याम पटेल , राजेश्वरी मरकाम , चंद्रसिंह उद्दे , जयसिंह वलाडी , ग्राम पंचायत सरपंच गणेश सिंह मार्को , ग्राम रोजगार सहायक राजेश धुर्वे , स्कूल के पीयून अर्जुन यादव व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment