Breaking News

ठेका साफ-सफाई एवं सेनिटेशन और असंगठित मजदूरों के उपर हो रहें ज़ुल्म के खिलाफ एकताबद्ध संघर्ष के रूपरेखा तैयार करने के लिए 15 दिसंबर 2024 को महा सम्मेलन का आयोजन,

0 217

ठेका साफ-सफाई एवं सेनिटेशन और असंगठित मजदूरों के उपर हो रहें ज़ुल्म के खिलाफ एकताबद्ध संघर्ष के रूपरेखा तैयार करने के लिए 15 दिसंबर 2024 को महा सम्मेलन का आयोजन

10 वर्ष पहले देश के अंदर श्रम कानून, कारखाना अधिनियम, आदि के सहारे ठेका एवं असंगठित मजदूरों को अपना हक पाने का अधिकार था लेकिन जब श्री रघुवर दास मुख्यमंत्री बनकर इंस्पेक्टर राज खत्म किया जिसके कारण धीरे-धीरे मजदूर अपना कानूनी अधिकार पाने के लिए अक्षम हो गए श्रम विभाग एवं कारखाना निरीक्षक न्यायालय मजदूर को अपना हक दिलाने में कानूनी रूप से बेसहारा हो गए जिसके फलस्वरुप लगातार चलने वाले कार्यों में सभी प्रतिष्ठानों में ठेका मजदूरों को कम मजदूरी देकर काम करना शुरू किया गया धीरे-धीरे मजदूरों का सभी अधिकार छीन लिया गया 8 घंटे के बदले 12 घंटे का ड्यूटी होने लगा ओटी करने पर उसकी मजदूरी मिलना बंद हो गया छटनी होने पर ग्रेच्युटी एवं छटनी मुआवजा पाना बहुत कठिन हो गया मजदूर द्वारा अपना कानूनी अधिकार मांगने पर काम से निकाल दिया जाना शुरू किया गया 1979 में जो पटना त्रिपक्षीय समझौता के द्वारा टाटा स्टील, टेल्को तार कंपनी टीआर‌एफ, टिनप्लेट आदि कंपनीयों में परमानेंट कार्यों में ठेका मजदूरों से कार्य करने पर प्रतिबंधित कर दिया गया उसमें आज भी ठेका मजदूरों से गैरकानूनी तरीके से कार्य कराया जा रहा है। और तो और केंद्र सरकार भी श्रम कानूनों बदलाव कर चार श्रम कोड लागू करना चाहती है जिससे कि देश के सभी मजदूरों को पूराने जमाने की तरह गुलाम बनाया जा रहा है। इन तमाम विंदुओं पर एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिनांक 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धातकीडीह मुखी बस्ती स्थित ठक्कर बप्पा हॉल विचार-विमर्श कर एकताबद्ध हो कर आंदोलन करने की तैयारियां किया जाएगा इस सम्मेलन में विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही साथ एटक झारखंड राज्य कमिटि के महासचिव कामरेड अशोक यादव उपस्थित होंगे और यह भी आशा किया जा रहा है कि एटक के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर भी उपस्थित रहेंगे इस प्रेस वार्ता में यूनियन के महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल, सचिव रमेश मुखी,भरत बहादुर, करन हेंब्रम, नरसिंह राव,एस प्रमाणिक, रामदास करूवा,राजू मुखी, प्रभाकर, मरियम टोपनो, मोतिलाल जातराम,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment