नल जल योजना में ठेकेदार की गफलत बाजी से नहीं मिल रहा पानी

0 418

नल जल योजना में ठेकेदार की गफलत बाजी से नहीं मिल रहा पानी

*रिपोर्ट- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

 

सीधी-

ठेकेदार की गफलत बाजी एवं मनमानी से बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द में वाटर टंकी सहित ग्रामीण जन अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी को तरसते दिखाई दे रहे है! ऐसा प्रतीत होता है मानो यह योजना गैर जिम्मेदार ठेकेदारों की वजह से प्रदर्शनी का रूप ले चुकी है। और सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर घुन लगता जा रहा है!

 

गजब की बात तो यह है कि दो साल पहले ही दो वाटर टंकी बंन कर तैयार हो चुकी हैं। लेकिन पाइपलाइन का काम आज तक पूरा नहीं किया सका है। नल जल योजना के तहत पाइपलाइन में अभी तक एक भी बूंद पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा । जबकि पानी की किल्लत से पूरा गांव जूझ रहा है। जिसकी आप बीती लोगों द्वारा हमारे संवाददाता को सुनाई गई है! पानी के लिए तरसते लोगों में भारी गुस्सा देखा गया है! प्रभावित लोगों का मानना है कि ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस भ्रष्टाचार में निश्चित रूप से संलग्न है! तभी तो किसी तरह का किसी भी प्रशासनिक अमले के द्वारा किसी भी प्रकार का इस गंभीर मसले पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है! प्रस्तुत है हमारे नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट…!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment