संविधान दिवस पर बोले सांसद डॉ राजेश मिश्रा— कांग्रेस ने कई बार संविधान पर चलाए बुलडोजर 

0 184

संविधान दिवस पर बोले सांसद डॉ राजेश मिश्रा— कांग्रेस ने कई बार संविधान पर चलाए बुलडोजर

संविधान की रक्षा भाजपा के हाथों

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा संसद में संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सांसद सदस्यों की उपस्थिति में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी कर हमारे संविधान की गौरवशाली विरासत को सम्मानित किया।

संविधान दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और समस्त संविधान निर्माताओं को नमन, जिनकी दूरदृष्टि और परिश्रम से हमारा लोकतंत्र सशक्त हुआ। आइए, संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा दिए गए संविधान पर कई बार बुलडोजर चलाया। संवैधानिक पदों पर बैठे हुए व्यक्ति जैसे प्रधानमंत्री के आदेश को कांग्रेस के युवराज ने खुलेआम फाड़ कर फेंक दिया था, यह किस संविधान में लिखा हुआ है। कांग्रेस ने 7 वर्षों तक शासन किया जबकि संविधान में 5 वर्ष के पश्चात चुनाव कराने का प्रावधान है, ऐसा किस संविधान में लिखा हुआ है। कांग्रेस जो संविधान लहरा लहरा कर संविधान की दुहाई दे रही है ,उसी कांग्रेस ने संविधान की कई बार हत्या की है। संविधान का कई बार मखौल उड़ाया है। संविधान में दर्जनों संशोधन किए हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए , तहस नहस करके देश को आपातकाल जैसी भयावह स्थिति में डाल दिया था। इमरजेंसी अर्थात काला अध्याय अर्थात आपातकाल यह केवल राजनीतिक संकट नहीं था, बल्कि भारत के लोकतंत्र और जनता जनार्दन के ऊपर अमानवीय अत्याचारों की दास्तां है। इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा, ऐसा कहने वाली कांग्रेस किस संविधान की बात करती है और किस संविधान की दुहाई देती है। कांग्रेस को तो कभी संविधान की बात ही नहीं करनी चाहिए क्योंकि इन्होंने भारत के संविधान पर दर्जनों बार बुलडोजर चलाया है। सच्चा लोकतंत्र और सच्ची संविधान की भक्ति केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी में ही है।

सादर प्रकाशनार्थ

सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment