सीधी जिले में भीषण सड़क हादसा ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में एक नवजात समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

0 417

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”source_ids”:{},”source_ids_track”:{},”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“effects”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नंबर 9589188659

सीधी /मध्य प्रदेश
सीधी जिले के एनएच 39 मुख्य मार्ग के ग्राम बढ़ौरा के पास मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रीवा संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर खबर लिखी अनुसार बताई जा रही है.सीधी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर हुआ ये भीषण सड़क हादसा

दरअसल हम आपको बता दें कि यह घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर घटी. यहां ऑटो चालक सीधी से सात लोगों की सवारी लेकर चुरहट की तरफ जा रहा था. रीवा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. ट्रक की भीषण टक्कर से ऑटो पलट गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया. जहां से उन्हें रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

वहीं पहचान एसआई विकास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, “हमें सूचना मिली कि एनएच 39 मुख्य मार्ग के ग्राम बढ़ौरा के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही सेमरिया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया. घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. मृतकों और घायलों के नाम और पता फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है.

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment