खाद के इंतजार में सोसाइटियों पर भटक रहे किसान



लटेरी तहसील के सभी सोसाइटी में खाद की बहुत कमी है कि लोगों को 10 बोरी चाहिए लेकिन उनको केवल दो ही बोरी समिति द्वारा वितरित की जा रही है जिससे उनकी फसल बोने का समय लेट होता जा रहा है
यह समस्या 15 दिनों से चल रही है इस साल किसानों को पर्याप्त मात्रा में सभी समिति से खाद न मिलने के कारण किसानों को डेढ़ गुना कीमत में बाजार से खरीदना पड़ रहा है लेकिन इस संबंध में ना तो प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है नहीं समितियां के अधिकारी पर्याप्त मात्रा में खाद भेज रहे हैं जिससे किसानों को फसल बोने में दिक्कत आ रही है
खाद की कालाबाजारी इस प्रकार जोरों पर है कि 1300 की कट्टी 2000 में बाजार में बेची जा रही है लेकिन प्रशासन का अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है किसान इस समय भारी लागत से परेशान है ऊपर से डीएपी खाद यूरिया उचित रेट में नहीं मिल पा रहे हैं
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट