सिहावल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर





प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट
अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर दर्जन भर से ऊपर मकान एवं दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर 25 वर्षों से अधिक समय से किया गया था अतिक्रमण आज प्रशासन ने दिखाई शक्ति सभी अतिक्रमण हटाए गए।
जानिए कहां का है पूरा मामला
सिहावल मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय एवं आदिवासी छात्रावास के सामने कई वर्षों से मध्य प्रदेश की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिसे आज सिहावल के नवागत तहसीलदार साक्षी गौतम के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नोटिस जारी की गई थी। एवं मौखिक रुप से अतिक्रमण कार्यों पर कार्यवाही करने हेतु अवगत करवाया गया था।
आज दिनांक को सुबह राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ एवं पुलिस बल के मौजूदगी में प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्यवाही करते हुए दर्जन भर से अधिक अतिक्रमण कार्यों का आशियाना जमी दोज किया गया।
इस कार्यवाही से क्षेत्र में कई अतिक्रमण कार्यों के होश उड़े हुए हैं।उनके भी अतिक्रमण पर प्रशासन का चल सकता है बुलडोजर।
यहां भी चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
सिंहावल मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तालाब जहा तालाब के इर्द-गिर्द कई अतिक्रमण कार्यों के द्वारा मकान एवं शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है। शौचालय की सप्लाई सीधे तालाब में की गई है जिससे पूरे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। इसके बाबजूद वहीं प्राचीन शिव मन्दिर भी स्थिति हैं। वहीं अतिक्रमण कर लोगों के द्वारा मकान निर्माण कर दुकानें भी संचालित की गई है। इससे पूर्व राजस्व विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण कार्यों को अवगत कराया गया था।
अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन का बुलडोजर कब तक इन अतिक्रमण कार्यों पर चलेगा। नेस्ट अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ।
प्राइड इंडिया न्यूज हर सच जो आप जानना चाहे