दिसंबर माह में आयोजित होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे

0 226

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

कक्षा 3, 6 और 9 के विद्यार्थी होंगे शामिल

तैयारी हेतु प्राचार्यों की आयोजित हुई बैठक

राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुये जिला शिक्षा अधिकारी सीधी डॉ पी.एल. मिश्रा द्वारा समस्त प्राचार्यों और बी.आर.सी.सी. की बैठक गत दिवस शा.उ.मा.वि. क्र-2 सीधी में आयोजित की गई। बैठक में नेशनल अचीवमेंट सर्वे की पूर्व तैयारी हेतु शालाओं को उपलब्ध कराये गये मॉक टेस्ट के माड्यूल एक और दो पर किये गये कार्य विद्यार्थी को ओ.एम आर.शीट भरने हेतु प्राचार्यों का उन्मुखीकरण भी किया गया।

एपीसी रमसा डॉ सुजीत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में हुए नेशनल अचीवमेंट सर्वे में सीधी जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ष भी जिले का स्तर सम्मानजनक हो इसके लिये छात्र उपस्थिति बढ़ाते हुये बार-बार अभ्यास कार्य एवं मांक टेस्ट करने हेतु प्राचार्यों को निर्देश दिये गये।

बैठक में प्राचार्यों को स्कूल एनोवेशन मैराथन हेतु शिक्षकों का पंजियन एवं विद्यार्थियों की टीम बनाकर पोर्टल में इनोवेटिव आइडिया अपलोड करने के भी निर्देश दिये गये। 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य लेकर आगामी परीक्षा तक प्राचार्य मेहनत करें। नियमित रूप से रेमेडियल कक्षा और आवश्यकता पड़ने पर अवकाश दिनों में भी अतिरिक्त कक्षायें संचालित करें। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु सभी शिक्षक समर्पण के साथ मेहनत करें। एक भारत श्रेष्ठ भारत, ओजस यूथ क्लब, कल्चरल ट्विंनिंग एवं जादू नही विज्ञान की गतिविधि नवम्बर 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

बैठक में भोपाल से आये सतीश भाटी, डायट प्राचार्य एच केरकेट्टा, डी.पी.सी. राजेश तिवारी, सहायक आयुक्त डॉ डी.के. द्विवेदी, आदित्य पाण्डेय, रामकृष्ण तिवारी, समस्त बी.आर.सी.सी. उपस्थित रहे।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment