आरोप:स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से प्रसूति महिला सहित नवजात की मौत ,हुई शिकायत

प्राईड इंडिया न्यूज़ शहपुरा से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट
डिंडोरी।प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के बिछिया चौंकी मे एसडीएम शहपुरा के नाम से राजकुमार यादव द्वारा लिखित शिकायत कर आरोप लगाया है कि बिछिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की लापरवाही से उनकी पत्नि सहित नवजात की मौत हो गई।लिखित शिकायत मे उल्लेखित हे कि में अपनी पत्नि पूनम यादव को रविवार दोपहर 12.00 बजे बिछिया स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर नहीं थे स्टाफ नर्स, डिलेवरी इन्चार्ज श्रीमति अनुसुईया मार्को ने मरीज का चैकअप किया इसके बाद कोई इलाज नहीं हुआ एवं रात्रि 12.00 बजे एल्गिन हॉस्पिटल जबलपुर रिफर किया गया एवं बोला गया की एंबुलेंस आने में 2 घण्टे लगेंगे तुम प्राइवेट बाहन से ले जाओ, तब हमने निजी वाहन से रात्रि एक बजे जबलपुर के लिये निकलें एल्गिन हॉस्पिटल पहुँचने पर मेडिकल कॉलेज के लिये रिफर किया गया मेडिकल कॉलेज पहुँचने पर इलाज शुरू हुआ और डिलेवरी में मृत बच्चा को ऑपरेशन से निकाला गया इसके बाद महिला की भी मृत्यु हो गई. इस प्रकार बिछिया स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मेरी पत्नि और बच्चे दोनों की मृत्यु हो गई।शिकायत पत्र के माध्यम से बिछिया स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारो के विरूध्द कार्यवाही की मांग की गई है।
इनका कहना है-
एसडीएम शहपुरा के नाम से प्रेषित शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है गुरूवार को अग्रिम कार्यवाही हेतु शिकायतकर्ता व्दारा दिया गया पत्र एसडीएम शहपुरा को प्रेषित किया जावेगा।राजेशधर,चौंकी प्रभारी बिछिया