पीएम जनमन योजना से मोबाईल टावर स्थापना से खुश हैं टोनादह के निवासी


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120
शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान
सीधी जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर की दूरी पर चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर आदिवासी बाहुल्य गांव टोनादह है। आज के मोबाईल युग में मुख्य सड़क मार्ग से 08 किलोमीटर दूर यह एक नेटवर्क विहीन गाॅव था। ग्रामवासियों को मोबाईल लगाने के लिए 04 किलोमीटर की दूरी पर बरम्बाबा गांव जाना पड़ता था। नेटवर्क न होने के कारण बच्चों के जन्म के समय अस्पताल के वाहन समय पर नहीं पहुॅच पाते थे, कहीं भी बात करने के लिये मीलों चलना पड़ता था। नेटवर्क विहीन होने के कारण शासकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी गांव से बाहर जाना पड़ता था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना के कारण ग्राम टोनादह में बी.एस.एन.एल. का टावर स्थापित हो गया है।
टोनादह के सरपंच धरमदास साकेत ने कहा कि बीएसएनएल का टॉवर लगने से ग्रामवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। अब मोबाईल कनेक्टिविटी बढ़ने से सभी सुविधायें गाॅव में ही उपलब्ध हो जायेंगी। आधारकार्ड से पैसा निकालना, नक्शा-खसरा निकालना, किसान सम्मान निधि की जानकारी, आवास योजना की राशि, सरकारी योजनाओं का अपडेट सभी कुछ हमारे गाॅव में ही अब सभंव हो पायेगा। उन्होंने बताया कि मोबाईल टावर के अतिरिक्त पी.एम.जनमन योजना से गांव के बैगा परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिया गया है। जो आदिवासी परिवार के लोग मिट्टी के घर में रहते थे, अब पक्के घर में रहते हैं। आयुष्मान कार्ड से इलाज कराते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कारण सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है।
ग्राम टोनादह के विद्याबहादुर बैगा, गणेश बैगा, फूलमती बैगा, राजकुमार बैगा, अमृत बैगा, आशाबाई बैगा, दानबहादुर बैगा आदि ने बताया कि उन्हें शासकीय राशन की दुकान से खाद्यान्न नियमित रूप से मिल रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्र से पूरक पोषण आहार, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, मंगल दिवस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। कुसुमकली बैगा, विद्या बैगा, लीलावती बैगा, सुनीता बैगा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना से प्रथम प्रसव पर महिलाओं को सहायता मिल रही है।
टोनादह के सरपंच धरमदास साकेत ने बताया कि टोनादह के सभी निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम टोनादह के विकास के लिये हम सभी ग्रामवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद देते हैं। पी.एम.जनमन योजना से मिली इस सुविधा के लिये हम सब आभारी रहेंगे।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)