*फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा,अतिथि शिक्षकों की अभी तक नियुक्ति नहीं: इन्द्रलाल*

0 278


छात्र संगठन,स्टूडेंट्स एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक छात्र इन्द्रलाल पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार से नाराज़गी जताते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य गर्त में जा रहा है।शासकीय विद्यालय में नियमित शिक्षक गिनती के हैं और जो अतिथि शिक्षक रखे गये थे। उनका नये सत्र 2024-25 के लिए अभी तक नियुक्त पूर्णं नहीं हुई। कुछ की नियुक्ति पत्र जारी हुआ तो कई संकुल प्राचार्य एवं विद्यालय प्रभारी ज्वाइन नहीं करा रहें।नवंबर माह शुरू हो चला।छात्रों की शिक्षा बहुत प्रभावित हो रही है।फरवरी महीने में बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं कक्षा की तिथि घोषित है,जो मात्र 3 माह ही बचा है।ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं के भविष्य का क्या होगा।पटेल ने सरकार से छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं अतिथि शिक्षकों के स्थिति को देखते हुए तत्काल उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment