कुल्हाड़ी से मार,कर जीजा ने की साले की हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार।

शहपुरा से मनोज कुमार यादव।
डिंडोरी।प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत चकिया रैयत में गत रात्रि ग्यारह बजे के आसपास आरोपी और रिश्ते में जीजा नॉमिक लाल उम्र 48साल ने अपने ही साले गोवर्धन यादव उम्र 40 वर्ष की शराब के नशे में आपसी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी,जानकारी अनुसार घटना में आरोपी को भी चोट आई है जानकारी लगने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वर्तमान में उसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।