पत्नी से है प्यार, तो हेलमेट को करो स्वीकार

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
आज 20.10.2024 को “करवा चौथ” त्यौहार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन पर लोगो को दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिये प्रेरित करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा अनोखी पहल करते हुये समनापुर तिराहा मे जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया । जिसमें करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये “पत्नी से है प्यार, तो हेलमेट को करो स्वीकार” संबंधी बैनर बनवाया जाकर लोगो को हेलमेट धारण कर दो-पहिया वाहन चलाने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम के दौरान हेलमेट धारण कर दो-पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें मिठाई खिलायी जाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं जिन वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण नहीं किया गया था, उन्हें रोककर हेलमेट की महत्ता बतलाते हुये हेलमेट धारण करके ही दो पहिया वाहन चलाये जाने की समझाईश दी गयी । डिण्डौरी पुलिस आम जनता से दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार-पहिया वाहन चलाने समय सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने की अपील करती है ।