स्वच्छता के नाम पर नगर निगम में हो रही है लूट : नगरवासी

बेतिया । स्वच्छता के नाम पर नगर निगम में न जाने क्या-क्या हो रहे हैं , बड़े-बड़े जुमलेबाजी, बड़ा-बड़ा उपदेश लेकिन बेतिया नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 30 में अगर स्वच्छता की बात करें तो सवाल वार्ड पार्षद , महापौर एवं नगर निगम के अधिकारियों से है कि आखिर ऐसा क्यों ? बताते चले कि बस स्टेशन से लेकर आईटीआई चौक के बीच हजारी सड़क किनारे कचरो का अंबर रुकने का नाम नहीं ले रहा , सड़क के दोनों तरफ विषैला पदार्थ सड़े हुए कचड़े सूखे हुए कचड़े जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां हो सकती है सड़क से गुजरने वाले हर राही के नाक मुंह पर रुमाल रखना जरूरी कहे या मजबूरी रखना ही पड़ता है क्योंकि ना जाने नगर निगम के सभी लोगों की आंखों पर पट्टी क्यों बंधी हुई है नगरवासी दिनेश राउत, मुकेश कुमार, रवि कुमार मिश्रा, मनोरंजन चौधरी, नीरज पांडे, रमेश बैठा, प्रतिमा देवी, नाजनु खातून, प्रेमलता देवी आदि दर्जनों लोगों का कहना है कि हमारे नगर निगम के महापौर जीतने के बाद सो गयी हैं उन्हें नहीं लगता कि यहां की जनता ही उन्हें जीत का सरताज उनके सर पर चढ़ाई है । सड़क के दोनों किनारे कचड़े ही कचड़े पड़ा रहता है लेकिन यहां किसी को दिखाई नहीं देता आखिर क्यों ? अब यहां देखना यह है कि जनता के सवालों का जवाब कार्य के जरिए कब तक मिल पाता है । खैर अब जो भी है भविष्य के गर्भ में है लेकिन साहब जनता तो जानता है । स्वच्छता के नाम पर अगर खेला होगा तो आम जनता की नजरों से सवाल का बवाल तो होगा ।