पुलिस कप्तान की सजगता से गंभीर मामलों का हुआ निपटान

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी।प्राप्त जानकारी अनुसार डिंडोरी पुलिस कप्तान श्रीमती वाहिनी सिंह के सतत् प्रयासों से डिण्डौरी में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध अपराधों में गत पक्ष की तुलना में 22 प्रतिशत की कमी आई है तथा सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में पक्ष में बरामदगी 100 प्रतिशत रही है। आलोच्य पक्ष में घटित गंभीर अपराध ‘हत्या के प्रयास’ में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।