घरेलु काम्गार महिलाओं ने सरकार से अपनी सूत्री मांगों को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

0 212


आज दिनांक आज अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय घरेलू कामगार के तत्वाधान में जमशेदपुर सोनारी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इस प्रेस वार्ता में घरेलू कामगारों ने अपने-अपने मुद्दों पर घरेलू कामगारों के मांगों को लेकर सरकार से 6 सूत्री मांगे जिसमें घरेलू कामगारों के लिए अलग से राज्य स्तरीय कानून बनाने की मांग की गई | इस कानून में घरेलू कामगारों को श्रमिक का दर्जा, साप्ताहिक छुट्टी, न्यूनतम मजदूरी, नियोक्ता के घर को कार्य स्थल घोषित करना तथा घरेलू कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उनके लिए पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,मातृत्व लाभ आदि देने की बात कही गई है | आज के इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन की संयोजिका सिस्टर अंशु, सुलोचना देवी, देवकी देवी, दीपिका लहरी , ज्योति साहू, संगीता सोना, यशोदा नाग, आशा तिर्की, ने इस प्रेस वार्ता में भाग लिया और साथ ही जोरदार नारों के साथ अपने मांगों को लेने की बात कही।
प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment