समाज के उत्थान करने तथा कड़क मिजाज के लिए जाने जाते हैं पुण्यदेव।

0 247

बेतिया ऐसे तो समाज में सामाजिक कार्य करने के लिए कई सामाजिक संगठन तथा व्यक्ति हैं परन्तु आज हम एक ऐसे व्यक्ति कि बात करते हैं जो दुसरे को न्याय दिलाने के लिए स्वयं अपना धन बल लगा कर न्यायालय से न्याय दिलाने का काम करते हैं इतना ही नहीं बिगत चालीस साल से स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए स्वयं अपने हाथों से सड़क के किनारे झाड़ू लगाते हुए सुबह में नजर आ जाते हैं इतना ही नहीं पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए जगह-जगह वृक्षारोपण करने से लेकर दुसरे को भी प्रेणित करते हैं और जो कार्य सरकार के अधिकारियों को खोजना चाहिए वह स्वयं ये खोजते हैं अभी वर्तमान में नौतन प्रखंड के गहरी कोठी के कचहरी चौक पर सरकारी भूमि के अतिक्रमण को लेकर न्यालय से लेकर राजस्व विभाग के वरिय अधिकारियों तक का दरवाज़ा खटखटा रहे ताकि सरकारी भूमि से अतिक्रमण मुक्त हो जाये एवं उक्त भूमि पर कोई सार्वजनिक कार्य हो सके इस बात को लेकर अतिक्रमणकारियों से उनका वात विवाद भी कई बार हो चुका परंतु इंसाफ वह पिछे हटने को तैयार नहीं इसी तरह जुल्म के शिकार दबे कुचलें जनता के लिए अवाज उठाने के कारण चोर बेईमान क्षवि के व्यक्ति इन्हें पसंद नहीं करते परंतु वहीं ईमानदार के लिए ये किसी मसिहा से कम नहीं और यह बात नौतन प्रखंड के गहरी कोठी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी पुण्यदेव प्रसाद कि अनोखी अंदाज का है जो सत्य को सत्य एवं झूठ को झुठ कहने से नहीं धबराते चाहे परिणाम कुछ भी हो जाए इसी सभी कारणों से इनकी पहचान जिला से लेकर राजधानी तक एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में बनी हुई है और आम जन इन्हें नेताजी या विधायकजी के नाम से सम्बोधित करतीं हैं अभी वर्तमान में प्रशांत किशोर के विचारों से प्रभावित होकर उनके साथ क़दम से क़दम मिलाकर कर जन सुराज का हाथ मजबूत कर रहे हैं बताते चले कि सरकार केंद्र गन्ना विभाग कई वर्ष सेवा करके सेवा निवृत्त हो चुके हैं और अपने सेवा काल में भी सरकार नितियों कों धरातल पर उतराने के कारण कई बार विभाग के अधिकारियों सम्मानित हुए तथा आम किसानों के हित कई कार्य करने के कारण आज़ भी सेवा निवृत्त होने पर भी इनका सम्मान किसानों के नजर में उतना ही बना हुआ है अब देखना यह है कि ऐसे व्यक्तित्व क्षवि वाले व्यक्ति को ईश्वर कहां तक साथ देते हैं

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment