डाॅ मुन्ना लाल देवदास पितर मानस महोत्सव शिल्पी सम्मान से सम्मानित

छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग दंडकारण्य क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। जहाँ कौशल्या नंदन प्रभू राम ने अपने बनवास काल के अधिकांश समय दंडकारण्य में ही व्यतीत किए थे। जो शिक्षा साहित्य कला संस्कृति धर्म अध्यात्म और जन आस्था का प्राचीन काल से केन्द्र बिंदु रहा है।
ऐसी पावन भूमि में मानस दर्शन जीवन अर्पण संघ द्वारा ऐतिहासिक मानस गान एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक संत स्वामी श्री सियाराम शरण महाराज अयोध्या धाम थे। उस राष्ट्रीय संत के करकमलों से राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधान पाठक एवं साहित्यकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास पितर मानस महोत्सव शिल्पी सम्मान से सम्मानित हुए।
डाॅ देवदास को यह सम्मान विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी रायपुर में 2019 से अब तक के ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव के सफलतापूर्वक संयोजन और संचालन करने के लिए दिया गया है। डाॅ देवदास पितर मानस महोत्सव के प्रेरणास्त्रोत हैं।कौशल्या माता मंदिर समिति और छत्तीसगढ़ के विभिन्न मानस संघों को आपस में जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने हेतु डाॅ देवदास निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने मानस दर्शन जीवन अर्पण के संस्थापक दीपक गुहा और डाॅ मुन्ना लाल देवदास को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।